बंद करे

बलरामपुर महोत्सव

🎉 बलरामपुर महोत्सव – 2026 🎉

“विरासत, संस्कृति और विकास का भव्य समागम”

जनपद बलरामपुर की समृद्ध परंपराओं और गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने के लिए जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता है।

महोत्सव का विवरण

विवरण जानकारी
दिनांक 3, 4 एवं 5 अप्रैल, 2026
स्थान बड़ा परेड ग्राउंड, बलरामपुर
समय प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक

🎤 सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण

  • 3 अप्रैल (शुभारंभ): मालविका हरिओम, हेमंत बृजवासी की सुरीली आवाज, रामायण नृत्य नाटिका (कथक) और तृप्ति शाक्या द्वारा दिव्य ‘भजन संध्या’।

  • 4 अप्रैल (बॉलीवुड & कविता): अल्ताफ राजा के साथ ‘बॉलीवुड नाइट’ और देश के प्रख्यात कवियों का ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन’।

  • 5 अप्रैल (समापन): कल्पना पटवारी की ऊर्जावान ‘भोजपुरी नाइट’ एवं कुलदीप चौहान और जतिन निगम की प्रस्तुतियाँ।

 

अन्य विशेष आकर्षण

ज्ञान और मनोरंजन का केंद्र: बुक फेयर, विज्ञान प्रदर्शनी, पपेट शो और रोमांचक झूले। आकाश और धरती की चमक: भव्य आतिशबाजी, स्काई लालटेन लैंप शो और लकी ड्रा। स्वाद का सफर: लजीज व्यंजनों के अनगिनत फूड स्टॉल्स।