बंद करे

पढ़ें बलरामपुर – बढ़ें बलरामपुर “ अभियान “

04/07/2018 - 31/07/2018

School1

क्या आप शिक्षित बलरामपुर की कल्पना करते हैं  ? बलरामपुर का हर बच्चा स्कूल जाये और अपने भविष्य को अशिक्षा के अंधकार से निकाल कर शिक्षा के उजाले की ओर बढ़े | इस उद्देश्य के साथ आप सभी की सहभागिता से “पढ़ें बलरामपुर – बढ़ें बलरामपुर “ अभियान को एक जन आन्दोलन के रूप में दिनांक 4 जुलाई 2018 से क्रमशः सभी राजकीय विद्यालयों में जन संपर्क एवं  नामांकन प्रवेश उत्सव  मनाया जा रहा हैं | आपसे इस जन आन्दोलन में सक्रीय भागीदारी की अपेक्षा करता हूँ |आइये हम सब मिलकर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करें और उज्जवल बलरामपुर की तरफ एक कदम बढ़ाएं |

कृष्णा करुणेश

जिलाधिकारी बलरामपुर